आर्टिकल कैसे लिखें - How to write article in Hindi

Article kaise likhe - यदि आप एक ब्लॉगर, पत्रकार या विचारक हैं, तो लेख (आर्टिकल) लिखने का कौशल आपके लिए आवश्यक हो जाता है क्योंकि यह कौशल आपको अपने विचारों को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने में मदद करता है. आर्टिकल लिखना बहुत ही आसान है, लेकिन जब हम आर्टिकल लिखना शुरू करते हैं तो समझ में नहीं आता है कि क्या लिखें और क्या नहीं, ऐसा इसलिए है क्योंकि जब हम बोलते हैं तो अपने शब्दों पर हमारा नियंत्रण नहीं होता है, हम बहुत सी बातें बोलते हैं. लेकिन जब लिखने की बात आती है तो हम वही चीजें लिखते हैं जो बहुत जरूरी होती हैं, ठीक उसी तरह, आर्टिकल लिखने का मतलब होता है कि कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक जानकारी बताना. पर जब हम आर्टिकल लिखते हैं तो हमारे सामने कोई व्यक्ति नहीं होता है, जिसकी प्रतिक्रियाओं को हम देख सकें, इसलिए आर्टिकल कैसे लिखें यह जानने के लिए हमें निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है. TOC Article Writing क्या है (What is Article Writing) किसी भी विषय के बारे में लिखना तथा उसके बारे में पाठकों को अधिक से अधिक जानकारी देना आर्टिकल लेखन कहलाता है, आर्टिकल लेखन दो प्रकार के हो...